देवबंद से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
सहारनपुर में यूपी और पंजाब एसटीएफ की टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। उसका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन बताया जा रहा है। जांच पूरी होने और सूबत जुटाए जाने तक मामले में पुलिस कुछ बताने से बच रही है।
जानकारी के मुताबिक, 4 मई रात करीब 1.30 बजे टीम देवंबद के गांव बचीटी पहुंची। छापेमारी कर आरोपी मोहत्सीम (32) को हिरासत में लिया। उस पर मोहाली बम ब्लास्ट मामले में संलिप्तता के आरोप हैं। 2024 में हुए बम विस्फोट मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया था।
जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी मोहत्सीम ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े ओटीपी और तकनीकी पहुंच पाकिस्तान में बैठे संदिग्ध हैंडलरों को उपलब्ध कराई थी। इसके जरिए भारत में लोगों को संदेश भेजे गए। आतंकी नेटवर्क को फैलाया गया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मोहत्सीम पहले से देवबंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मौजूदा ग्राम प्रधान का भाई भी है। हालांकि, पुराने मामलों का मोहाली ब्लास्ट जांच से कोई सीधा संबंध है या नहीं? इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

