Politics

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का ऐलान किया, RSSP पार्टी का झंडा लांच किया

Share News
4 / 100

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का ऐलान किया है। उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है। सोमवार को मौर्य ने पार्टी का झंडा लांच किया। नीला, लाल और हरे रंग की पट्‌टी वाले इस झंडे में बीच में RSSP लिखा हुआ है। स्वामी प्रसाद ने 13 फरवरी को सपा के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। 7 दिन बाद ही उन्होंने पार्टी का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) साहेब सिंह धनगर की है। मौर्य ने इसे री-लॉन्च किया है।

इधर, लखनऊ में अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य और हाल के दिनों में हो रहे इस्तीफों पर कहा, “लाभ लेने के लिए हर कोई आता है। लेकिन मौके पर कौन टिकता है। वहीं, राहुल की यात्रा पर अखिलेश ने कहा कि जब तक सीट शेयरिंग नहीं यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी में भाजपा छोड़कर सपा जॉइन की थी। वह पहली योगी सरकार में मंत्री थे। मौर्य मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में आए थे। मौर्य इससे पहले बसपा भी अहम पदों पर रह चुके हैं। राजनीति के शुरुआती दिनों में लोकदल और जनता दल में भी स्वामी प्रसाद मौर्य रहे हैं।

इधर, मौर्य ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने सपा को वोट बैंक बढ़ाने का काम किया। जो कभी सपा से नहीं जुड़े थे उनको जोड़ने का काम किया। लेकिन, सपा ने मेरे अभियान का मजाक उड़ाया। कई छुटभैया नेता मेरे खिलाफ बोलने लगे। अखिलेश यादव को मैंने इसकी जानकारी दी थी। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी शह पर छुटभैया नेता मेरे खिलाफ बोलते थे।

मौर्य ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने जो कुछ भी हमे दिया है। कुछ वापस कर दिया है। कुछ जल्द हो जाएगा। जनता से जुड़े मुद्दों पर जहां लड़ाई लड़नी चाहिए थी, वहां घर बैठे तमाशा देखा जा रहा है। मेरे अनुरोध के बाद भी उस पर चलने की कोशिश नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर ही पदों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। एक राष्ट्रीय महासचिव का बयान निजी हो जाता है। बीजेपी की पिच पर खेलने वाले कभी भी सपा का भला नहीं कर सकते हैं। सपा हमें सम्मान देने की हैसियत में नही है। मेरे आने के बाद सपा के विधायकों की संख्या 111 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *