Hindi News LIVE

आरोपों पर विराट कोहली की सफाई, कहा- प्रेमानंद महाराज पर पूरी श्रद्धा है

Virat Kohli first reaction on Premanand Maharaj Controversy: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अपने शिष्य की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ये भी कहा गया कि विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लाया गया था. अब इन आरोपों पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कड़ा एतराज जताया है.

5 करोड़ देकर विराट दर्शन करने आए: दिनेश फलाहारी
दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी को प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. विराट कोहली की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत बताया गया है.

विराट कोहली के प्रवक्ता ने साफ किया कि प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात पूरी तरह आस्था-श्रद्धा और सम्मान का विषय है. जारी बयान में कहा गया:
फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा के विराट कोहली पर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे-आधारहीन और गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से पूरी तरह से अपनी गहरी आस्था और महाराज जी के प्रति सम्मान के कारण मिलते हैं. हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि ऐसी खबरों या आरोपों को फैलाने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें. खासकर तब जब सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े बयान बिना तथ्यों की पुष्टि के दिए जाते हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *