लखनऊ की वांटेड मॉडल दिल्ली फरार, करीबी हिरासत में
लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने रविवार को श्रद्धा के 2-3 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, उनके नाम अभी उजागर नहीं किए हैं। पुलिस ने उनसे शिवा और श्रद्धा के रिलेशन के बारे में जानकारी हासिल की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि श्रद्धा दुबे रायबरेली की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है। एक बेटा भी है। 2022 में श्रद्धा का पति से तलाक हो गया था। बेटा पति के साथ रहता है। इसके बाद वह बालू अड्डे के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी थी। श्रद्धा के पास ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो थी, जिसे उसने पिछले साल खरीदा था।
3 दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को इसी अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा की मौत हो गई थी। शिवा, श्रद्धा के साथ 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था। उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर थी। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी।
श्रद्धा, बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 के खिलाफ मुकदमा शिवा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की मौत मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि श्रद्धा ने ही बेटे को चौथी मंजिल से धक्का दिया। शिवा की बॉडी पर कई जगह सिगरेट से दागने से निशान थे।
श्रद्धा के नेताओं और टॉप ब्यूरोक्रेट के साथ कनेक्शन उन्होंने यह भी दावा किया कि श्रद्धा और शिवा की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराकर ब्लैकमेल करती थी।
अपार्टमेंट के सीसीटीवी में नजर आई श्रद्धा पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट और लोहिया अस्पताल के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं। इनमें श्रद्धा अपने ड्राइवर, बहन और कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाई दी है। ऐसे में यह क्लीयर है कि जब शिवा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरा, उस वक्त श्रद्धा वहां मौजूद थी। घटना के बाद वह फरार क्यों हुई? पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद यह सब क्लीयर हो पाएगा।
12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड थाना क्षेत्र में शिवा शर्मा से 1 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने, गाली-गलौज करने और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। शिवा की मां ने हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके 8-10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा कराया था।
आरोप था कि 11 अगस्त 2025 की रात लगभग 8 बजे जब शिवा किसान बाजार स्थित ‘अबोंगजा कैफे’ में बैठा था। तभी ऋषभ अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने शिवा को कैबिन के अंदर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए दो दिन में गुंडा टैक्स देने की मांग की। इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट की। पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
30 अगस्त को गोमतीनगर के टिंकल पिंक क्लब में फायरिंग हुई। मामले में शिवा आरोपी था। घटना के बाद वह बिहार भाग गया था। एसटीएफ ने बिहार के पटना से 13 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि यह मामला भी श्रद्धा दुबे और उनके साथियों से ही जुड़ा है।

