Dev Diwali पर क्यों जलाया जाता है 365 बातियों वाला दीपक?
Dev Deepawali 365 Batti Ka Diya: 24 नवंबर दिन मंगलवार को देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. देव दीपावली का दिन प्रदोष काल में दीपदान और पूजा-पाठ के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन भगवान शिव और देवी-देवताओं की आराधना के साथ दीपक जलाने की परंपरा है. इस शुभ अवसर पर 365 बातियों वाला दीपक जलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि 365 बातियों का दीपक साल के 365 दिनों का प्रतीक है. यह खास दीपक मनोकमाना पूर्ति, घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आने की कामना के लिए जलाया जाता है. आइए जानते हैं देव दीपावली पर कैसे तैयार करें 365 बाती वाला दिया और कब जलाएं…
कैसे तैयार करें 365 बातियों वाला दीपक?
365 बातियों वाला दीपक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा मिट्टी का दीपक या चौड़ा दीप पात्र लें. इसमें शुद्ध घी या तिल का तेल डालें. अब रूई की 365 छोटी-छोटी बातियां तैयार करें, जो समान आकार की होनी चाहिए. आप चाहें तो सूत या कलावे की भी बाती बना सकते हैं. आप अगर 5 धागे वाले कलावे या सूत का लेते हैं तो उसे आपको अपने हाथ 73 बार लपेटना होगा, लपेटने के बाद बचे हुए धागे को काट दें. इस तरह आपका 365 बाती वाला दीपक तैयार हो जाएगा. कुछ लोग बाजार में मिलने वाले 365 बातियों के तैयार दीपक का भी इस्तेमाल करते हैं. दीपक में घी या तेल इतना डालें कि बातियां अच्छी तरह भीग जाएं. पूजा के लिए दीपक को स्वच्छ स्थान पर रखें.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, 365 बातियां साल के प्रत्येक दिन का प्रतिनिधित्व करती हैं. इसे जलाना पूरे वर्ष ईश्वर के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि देव दीपावली पर ऐसा दीपक जलाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख, शांति तथा समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही बहुत से लोग मनोकामना पूर्ति के लिए भी 365 बाती वाला दीपक जलाते हैं. इस दीपक को रोज नहीं जलाया जाता है, इसे दीपक को मुख्य रूप से रमा एकादशी, वैकुंठ चतुर्दशी या कार्तिक पूर्णिमा की शाम को प्रज्वलित किया जाता है.
इस दीपक को कई लोग सूखे नारियल में जलाते हैं. इसके लिए आप एक नारियल लें और उसके दो हिस्से कर दें. नारियल के एक हिस्से में घी भर दें और उसमें 365 बाती डाल दें. दीपक जलाते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा, दीपक के नीचे अक्षत यानी चावल के कुछ दाने जरूर डालें. साथ ही दीपक पर हल्दी या रोली का तिलत लगाएं और उसमें कुछ खील भी डाल दें. फिर आप दीपक के ऊपर से तीन बार जल घुमाएं और भगवान से प्रार्थना करें.
देव दीपावली के दिन शाम को प्रदोष काल में दीपदान करना शुभ माना जाता है. इस दिन प्रदोश काल में भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करके 365 बातियों वाला दीपक जलाया जा सकता है. दीपक जलाते समय भगवान का ध्यान करें और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें. इसे आप तुलसी माता के पास या घर के मंदिर में रख सकते हैं.