News

कॉकरोच बनकर नगर निगम पहुंचा युवक, यमुना में गिरते गंदे नाले के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर बनी कॉकरोच जनता पार्टी सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले 4 दिनों में ही कॉकरोच जनता पार्टी ने फॉलोअर के मामले में भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है।

कॉकरोच जनता पार्टी से प्रभावित होकर शुक्रवार को मथुरा में एक युवक कॉकरोच के कॉस्ट्यूम में नगर निगम पहुंचा। जहां उसने यमुना शुद्धिकरण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

मथुरा में यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवक कॉकरोज की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

कॉकरोज की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई। युवक दीपक शर्मा का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोज पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। उसने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

समाजसेवी युवक दीपक शर्मा के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा- यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर निगम पहुंचे इस “कॉकरोज प्रदर्शन” की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *