Politics

लखनऊ : नीट परीक्षा लीक और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े सपाई

लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने हजरतगंज चौराहे पर नीट परीक्षा लीक और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता पुलिस बस की छत पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सड़क पर घसीटा, इससे उनके कपड़े फट गए और हाथ छिल गए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *