Live News

बुलंदशहर : शादी के जोड़े में पेपर देने पहुंची-दसवीं की-छात्रा

Share News
4 / 100

बुलंदशहर, शादी का जोड़ा पहन पूरे साजोशृंगार के साथ परीक्षा केंद्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंची नई नवेली दुल्हन को देख सभी लोग अचंभित रह गए। पूरे स्कूली स्टाफ और पेपर देने आए छात्र-छात्राओं में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। पेपर छुटने के बाद दुल्हन से पूछने पर सभी लोगों को पता चला कि दुल्हन का जोड़ा पहनकर पूरे साजोशृंगार के साथ पेपर देने पहुंची छात्रा की देर रात्रि शादी हुई है।

बड़े होकर डॉक्टर बनने का सपना
दुल्हन की तरह सजधज कर परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने अपना नाम कुमकुम शर्मा बताया। कुमकुम शर्मा नगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा की पुत्री है। वह एलडीएवी इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्रा है। उन्होंने बताया कि आज उनका इंग्लिश का पेपर था।

शादी की वजह से समय का अभाव था। आदि अधूरी तैयारी के बीच वह परीक्षा केंद्र पर पेपर देने पहुंची। उन्होंने बताया कि तैयारी न होने के बाद भी उनका आज का पेपर काफी अच्छा गया। छात्रा कुमकुम का सपना है कि वह पढ़कर डॉक्टर बने। इस सपने को पूरा करने के लिए मायके और ससुराल पक्ष दोनों ही उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

कुमकुम शर्मा की शादी रविवार देर रात्रि कोतवाली दादरी निवासी पंकज शर्मा के साथ संपन्न हुई। उन्होंने पेपर देने की इच्छा अपने ससुराल पक्ष को बताई। आधुनिक विचारों वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू को पेपर दिलाने के लिए हामी भर दी।

छात्रा कुमकुम ने बताया कि पेपर की स्कीम आने से पहले ही उनकी शादी तय हो गई थी। किंतु वह शादी की वजह से अपना पेपर छोड़ना नहीं चाहती थी। पेपर देने की इच्छा उन्होंने अपने पति के सामने रखी, जिसके बात पति ने कहा कि तुम पेपर दो मैं सब कुछ संभाल लूंगा। कुमकुम ने बताया कि उनकी आगे भी पढ़ने की इच्छा है।

छात्रा ने बताया कि आगे बढ़ने के लिए दोनों चीजे साथ लेकर चलना चाहिए। शादी भी जरूरी थी और पेपर देना भी जरूरी था।’ उसके इस कदम से लोगों उसकी तारीफ कर रहे हैं। कुमकुम शर्मा एवं उनके भाई चंदन शर्मा जोकि नोएडा स्थित एक बैंक में मैनेजर है कि शादी देर रात्रि संपन्न हुई। अपनी दुल्हन बहन को पेपर दिलाने के लिए दूल्हा भाई सजी हुई गाड़ी में लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *