Dailynews

UP में 58 जिलों में आंधी-बारिश का साया, 80KM/H की हवाएं उड़ाएंगी होश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कल यानी 12 जून को मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, नोएडा, अलीगढ़ और हाथरस समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. यहां तक कि आईएमडी ने गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ समेत 16 जिलों के लिए ऑरेंज और गौतमबुद्धनगर समेत 42 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इतना ही नहीं मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

अगले 24 घंटे होने वाले भारी!
सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक एक तरफ जहां मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों को कवर लिया है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कई राज्यों लिए अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के मुताबिक आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और हाथरस में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हालांकि, हल्की ही बारिश होने का अनुमान है. वहीं मैनपुरी, एटा, कासगंज, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. यहां हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. हालांकि जिन इलाकों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, वहां तेज हवाओं और जलभराव जैसी स्थानीय समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर चेक करें और बारिश से बचाव के इंतजाम साथ रखें.

यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, मेरठ, ज्योतिबाफुलेनगर, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, संभल, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, महामायानगर, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बागपत, आगरा, संतकबीरनगर, बस्ती, श्रावस्ती में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा, एटा, कन्नौज, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, कांशीरामनगर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी में आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *