Hindi News LIVE

ओमान की खाड़ी में MT जलवीर पर हमला, 20 भारतीय नाविक सवार

Another Ship Attack in Hormuz with 20 Indians: ओमान के शिनास बंदरगाह के पास से एक और ऐसी खबर आई है, जो भारत को झटका देने वाली है. यहां एक और कॉमर्शियल जहाज पर हमला हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिल गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. साथ ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क बनाकर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक एमटी जलवीर (MT Jalveer) नाम का जहाज हमले का शिकार हुआ है. बताया जा रहा है कि यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमाट के तट के नजदीक हुई.  रिपोर्टों के मुताबिक जहाज पर करीब 20 भारतीय नागरिक सवार हैं, हालांकि उनकी सुरक्षा और स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है. भारतीय अधिकारियों ने भी स्थिति पर करीबी नजर रखी हुई है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के दिनों में ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं.
ओमान के शिनास बंदरगाह के पास एक और कॉमर्शियल जहाज से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है और इसमें किसी की जान जाने या घायल होने की खबर है या नहीं. यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले तीन दिनों के भीतर ओमान के तट के पास भारतीयों को लेकर जा रहे दो अन्य जहाज भी हमलों का शिकार हो चुके हैं. इससे पूरे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि उसे शिनास बंदरगाह के पास हुई घटना की जानकारी मिली है. दूतावास हालात पर लगातार नजर रख रहा है और अधिक जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.

बता दें कि पिछले तीन से चार दिनों में भारतीय क्रू वाले तीन जहाज हमले की चपेट में आए हैं, जिसमें 3 भारतीयों की मौत हो चुकी है. 8 जून को प्रतिबंधित जहाज Marivex पर अमेरिकी बलों ने हमला किया था. जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था. 9 जून को प्रतिबंधित तेल टैंकर MT Settebello पर हमला हुआ था. इस घटना में 3 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया था. अब 11 जून को MT Jalveer पर हमले की खबर सामने आई है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक जहाज़ पर 20 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *