यूपी में बनेंगी 6 नई जिला जेल, जान लें सरकार का बड़ा प्लान
UP New District Jails Proposal : उत्तर प्रदेश की जेलों की हालत किसी से छिपी नहीं है. कैदियों की बढ़ती संख्या से जेल की व्यवस्था चरमरा रही थी. मगर, अब बढ़ती संख्या और क्षमता से अधिक दबाव को हमेशा के लिए खत्म करने का जिम्मा योगी सरकार ने उठा लिया है. एक नया प्लान बनाया गया है कि कैसे कैदियों की ओवरक्राउडिंग को कम किया जाए. आइए जानते हैं सब.
योगी सरकार ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है. यूपी में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 6 नई जिला जेल बनाने का फैसला लिया है. इसके निर्माण की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया गया है. इन नई जेलों के धरातल पर उतरते ही प्रदेश में 7,732 कैदियों को रखने की अतिरिक्त क्षमता जुड़ जाएगी, जिससे वर्तमान में चल रही जेलों पर बना भारी प्रशासनिक व सुरक्षात्मक दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा
कहां बनेंगी जेल?
- कानपुर नगर
- औरैया
- शाहजहांपुर
- ज्ञानपुर (भदोही)
- मुरादाबाद
- ललितपुर

