Dailynews

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर : पहले VIP गैलरी में एंट्री, फिर एक-दूसरे को पहना दी अंगूठी

मथुरा: वृंदावन प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है. वहीं यहां मंदिर परिसर का वीडियो भी अक्सर वायरल होता है. इसी बीच मंदिर की VIP गैलरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल VIP गैलरी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आए. वहीं वीडियो में एक गोस्वामी भी वहां मौजूद दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की जमकर आलोचना देखने को मिल रही है. लोग मंदिर की व्यवस्थाओं और VIP गैलरी में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह कपल आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन करने पहुंचा था. इसी बीच दोनों बांके बिहार दरबार के नजदीक पहुंचे और दर्शन किया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. इस रिंग सेरेमनी का वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. वीडियो इसलिए ज्यादा चर्चा में आई, क्योंकि ये सेरेमनी मंदिर के एक गोस्वामी के सामने हुआ, जिसके कारण श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है.

मंदिर के गोस्वामी क्यों नहीं लगाई रोक?
बता दें कि मंदिर परिसर के नजदीक और VIP गैलरी के पास इस तरह के आयोजनों पर अक्सर प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं और मंदिर व्यवस्थाओं की सारी जिम्मेदारी ट्रस्ट के लोगों, पुजारियों और सेवादारों के ऊपर है. इसलिए लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर जब ये सेरेमनी की गई, तो मंदिर के गोस्वामी ने इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की. इसके साथ ही परिसर के अंदर वीडियो बनाने की अनुमति कैसे दे दी गई. हालांकि मंदिर प्रशासन की ओर से कपल के इस VIP गैलरी में रिंग सेरेमनी की अनुमति की कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है.

वीडियो के वायरल होते ही कुछ श्रद्धालुओं में इसको लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर मंदिर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए, क्योंकि इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है. लोगों का कहना है कि यदि मंदिर के निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *