Dailynews

मकान में छिपाकर रखे थे 65KG पटाखे, मालिक अरेस्ट

वाराणसी में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। भेलूपुर पुलिस ने सरायनंदन कॉलोनी स्थित एक मकान से 65.300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पटाखे तीन गत्तों में रखे थे। पुलिस ने मकान मालिक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास पटाखों के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरायनंदन कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने मकान में भारी मात्रा में पटाखे जमा करके रखे हुए है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और टीम बताए गए मकान पर पहुंची। मकान के अंदर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामलाल गुप्ता, निवासी मकान नंबर बी-34/6-3, सरायनंदन, खोजवा बताया। पुलिस ने पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मकान के अंदर रखे पटाखों की जांच की। जांच के दौरान गत्तों में मोरी छाप, मिनी बुलेट, रेड स्पारकल, ओरिजिनल वंडर, कलर स्पारकल और ग्राउंड स्पारकल समेत विभिन्न ब्रांड के पटाखे मिले। पुलिस ने सभी पटाखों का कुल वजन गत्तों सहित 65.300 किलोग्राम बताया है। ACP गौरव कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखों को स्टोर करने‌ वालो की तलाश जारी है। जो भी पकड़ा गया मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *