google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

आगरा : पुलिस ने जुए की रकम लूटी..दरोगा समेत 4 सस्पेंड, जेल का डर दिखाकर रुपए ऐंठे

आगरा पुलिस ने पहले जुआरिओं को पकड़ा। उन्हें छोड़ने के लिए जुए के 6 लाख रुपए हड़प लिए। शनिवार देर रात DCP सिटी ने ट्रांस यमुना चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामला थाना एत्माद्दोला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी का है। सस्पेंड होने के बाद एसआई आशीष पुंडीर की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-1 के रहने वाले अमित ने अपना मकान बेचा था। इसके एवज में उसे अच्छी रकम मिली थी। शनिवार शाम को अमित के घर पर जुआ हो रहा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दबिश देकर जुआरिओं को पकड़ा।

पुलिस आरोपियों को ट्रांस यमुना चौकी पर ले आई। जुआरियों को छुड़वाने के लिए यहां पर मीटिंग हुई। चौकी के पास रहने वाले एक युवक ने डील कराई। अक्सर वो युवक चौकी में रहता है। पुलिस ने जुआरियों को तो छोड़ दिया, लेकिन इसके एवज में सौदे के अनुसार जुए की रकम हड़प ली। जेल जाने के डर से सभी ने रुपए जुटाकर दे दिए।

जिन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उन्हें शनिवार सुबह थाने में SHO राजेंद्र कुमार त्यागी ने शनिवार सुबह थाने में जुआ-सट्‌टा खेलने वाले लोगों को शपथ दिलाई। उनको शपथ दिलाई की भविष्य में जुआ नहीं खेलेंगे। इस अवसर पर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को भी ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई गई थी। मगर, चंद घंटे बाद ही पुलिस ने जूए की सारी रकम लूट ली।

पुलिस चौकी में जुआरियों को छोड़ने के लिए मीटिंग होने और जुए की रकम लूटने की जानकारी अधिकारियों को मिली। DCP सिटी सूरज राय ने देर रात चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना योगेश, सब इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर, कॉन्स्टेबल विशाल राठी और कपिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया- अमित के घर पर आए दिन जुए की महफिल सजती है। पुलिस को इसकी जानकारी होती थी, लेकिन वो कार्रवाई नहीं करते थे। जुआ खिलाने वाला वाला दबंग किस्म का है। आस पड़ोस के लोग परेशान रहते हैं।

ट्रांस यमुना कॉलोनी में शाम होते ही जगह-जगह पर लोगों का जमावड़ा हो जाता है। क्षेत्र में बाल विहार पार्क में तो खुले आम शराब पी जाती है। मगर, पुलिस कार्रवाई नहीं करती। स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। महिलाएं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *