Politics

अखिलेश ब्राह्मणों से माफी मांगे, प्रायश्चित करें – मायावती

बसपा प्रमुख मायावती, सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने पर भड़क गईं। उन्होंने शुक्रवार को ‘X’ पर लिखा- सपा प्रवक्ता का बयान गैर-जिम्मेदाराना है। सपा मुखिया तुरंत इसका संज्ञान लें और ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगे और पश्चाताप करें।

उन्होंने कहा-

QuoteImage

सपा का जातिवादी चाल और चरित्र अभी बदला नहीं है, बल्कि और ज्यादा गहरा हुआ है। इस बयान से पूरे ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंची है।QuoteImage

दरअसल, 2 दिन पहले राजकुमार भाटी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने मुहावरा सुनाया था। कहा- ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय। और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय…। मतलब- ब्राह्मण वेश्याओं से ज्यादा खराब हैं। उनके बयान पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर मांफी मांगी थी।

मायावती ने कहा- सपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र, अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके बयान से हर तरफ आक्रोश है। बयान की निंदा स्वाभाविक है। इस विवाद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन इसके बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले पर खामोशी से मामला और अधिक गंभीर होकर तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- वैसे भी सपा प्रवक्ता के गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इसे गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उन्हें ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए और पश्चाताप करना चाहिए। मायावती ने यूपी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का ब्राह्मण समाज के प्रति जो रवैया है, उसे लेकर इस समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। यह किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा- यह सभी को मालूम है कि बसपा ने सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी और सरकार में भरपूर आदर-सम्मान दिया है। इसके साथ ही हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी भी दी गई है। इसका मतलब है कि बसपा में ‘यूज एंड थ्रो’ नहीं है, बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।

विवाद के बाद राजकुमार भाटी ने X पर वीडियो पोस्ट किया। कहा- अगर मेरे शब्दों से ब्राह्मण भाइयों के दिल को आघात पहुंचा है, तो मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं समाजवादी विचारधारा पर चलने वाला व्यक्ति हूं। जो सच्चा समाजवादी होगा, वह किसी जाति या धर्म का अपमान नहीं करेगा। भाजपा और उसका आईटी सेल मेरे खिलाफ लगातार अभियान चलाते रहते हैं कि मैं ब्राह्मण विरोधी हूं, सनातन विरोधी हूं और हिंदू विरोधी हूं। जबकि ये तीनों आरोप बिल्कुल गलत हैं। मैं ब्राह्मणों का बहुत सम्मान करता हूं। ब्राह्मण समाज में एक से एक विद्वान, राष्ट्रभक्त, वीर योद्धा और बुद्धिजीवी पैदा हुए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *