News

यूपी के 30 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हवा में नमी की वजह से उमस बढ़ गई। अलीगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई। हमीरपुर में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

झांसी, ललितपुर में दोपहर होते-होते मौसम बदल गया। काले बादल छा गए। आज 30 शहरों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

इस बीच, मानसून पर नया अपडेट आ गया है। यह पिछले 16-17 दिनों से यूपी बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका है। आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 29-30 जून तक प्रदेश में एंट्री लेने के आसार है। यानी फिलहाल यह करीब 8 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है।

इससे पहले, शुक्रवार को लखीमपुर खीरी 43.2°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। बांदा-आगरा में पारा 43°C, लखनऊ में 42.4°C और फर्रुखाबाद में 42.2°C रिकॉर्ड किया गया। यूपी में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए

3 जुलाई: पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। पूर्वी यूपी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। गर्मी से राहत मिलेगी।

28 जून: पश्चिमी यूपी में गर्मी बढ़ेगी। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। हालांकि, लू से राहत नहीं मिलेगी।

29 जून: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में जोरदार बरसात होने के आसार हैं।

30 जून: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं।

1 जुलाई: पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। गर्मी से राहत मिलेगी।

2 जुलाई: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। पूर्वी यूपी आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार हैं।

गाजियाबाद में आज शनिवार सुबह से धूप खिली है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से फिर बारिश का अनुमान जताया है, जहां तीन दिन तक लगातार लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

  • लखनऊ में हीट वेव का सिलसिला जारी है। सुबह से गर्म हवा के थपेड़े चल रहे हैं। तेज चटक धूप के चलते तपन और उमस के बीच लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून तक प्रदेश के लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके तुरंत बाद एक बड़ी राहत की खबर भी है। 29 जून से राज्य में झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे मानसून की एंट्री के लिए रास्ते खुल जाएंगे।

वाराणसी में आज सुबह का तापमान 34 डिग्री है। दोपहर तक पारा 40 डिग्री तक जाने की संभावना है। हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे हैं। नमी 53% बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अगले 48 घंटे बाद मानसून का हल्का-फुल्का असर देखने को मिलेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *