Dailynews

बागपत : रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों को गिरा गिराकर पीटा

Share News
1 / 100

मेरठ, भाजपा-रालोद गठबंधन में चुनाव से पहले ही दरार पड़ने लगी है। शीर्ष नेता बेशक एक दूसरे को गले लगाकर गठबंधन की बात करें, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं में पले पुराने मनमुटाव की दरारें भर नहीं पा रही हैं।

गुरुवार को बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरा गिराकर पीटा। बागपत में गुरुवार को भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का संयुक्त प्रचार कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि बात मारपीट पर आ गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने वहीं भाजपाइयों को पीटना शुरू कर दिया। पीटने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पिटाई होते साफ तौर पर देखी जा सकती है।

छपरौली के तिलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम को रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का संपर्क कार्यक्रम था। जहां छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता भी मौजूद थे, जो डॉ. राजकुमार सांगवान को अपने घर चाय पर लेकर जाने के लिए कहने लगे। वहां कई रालोद कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसे लेकर भाजपा नेता व रालोद कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी।

इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर डॉ. राजकुमार सांगवान वहां से चले गए। वहीं, अन्य लोगों ने किसी तरह उनका बीच बचाव कराया। बाद में इसका पता चलने पर भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और हंगामा होने लगा। भाजपा के लोकसभा प्रभारी अशोक नागर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे और छपरौली थाना पुलिस को सूचना देकर वहां बुलाया गया। वहां जिलाध्यक्ष के साथ भी रालोद कार्यकर्ताओं की नोकझोंक होने लगी तो किसी तरह मामला शांत कराया गया।

मोदी, योगी जय न बोलने पर रालोद नेत्री ने दिया इस्तीफा
पिछले दिनों रालोद, भाजपा की संयुक्त बैठक में मोदी, योगी की जय न बोलने पर हंगामा हो गया था। जब रालोद की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेनू ने मोदी, योगी की जय नहीं बोली। महिला नेता द्वारा मोदी, योगी की जय न बोलना भाजपाइयों को नागवार गुजरा। उन्होंने इस बात का जमकर विरोध किया। रेनू ने कहा कि गठबंधन होना ठीक है लेकिन वो मोदी, योगी की जय नहीं कहेंगी। इसके बाद रेनू ने रालोद से इस्तीफा दे दिया।
अब इस मैटर पर दोनों दलों के नेताओं की बात सुनिए
जो भी हुआ वो गलत था। दोनों पक्षों के नेता इस पर विचार कर रहे हैं, मैं इस मैटर को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाऊंगा। – वेदपाल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा

दोनों दलों के नेता आपसी सहमति से मैटर को खत्म करने के लिए बैठक कर रहे हैं। किसी बात पर आपसी बहस हुई थी बाद में सब ठीक हो गया। –त्रिलोक त्यागी,राष्ट्रीय महासचिव रालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *