भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाया, FIR
बिजनौर में एक भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता डॉक्टर का आरोप है कि उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। अश्लील वीडियो शूट किए और फिर धमकी देकर पैसे वसूलता रहा।
महिला की शिकायत के बाद चांदपुर थानाक्षेत्र की पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ फिजिकल हैरेसमेंट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता शहर के मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में कार्यरत हैं।
भाजपा नेता की पहचान प्रभात यादव के रूप में हुई है, वह पार्टी में जिला मंत्री है। उधर, एफआईआर होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने आरोपी नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
चांदपुर में मेदर केयर हॉस्पिटल है। अस्पताल एक BAMS महिला डॉक्टर का है। वह अपने डॉक्टर ससुर के साथ मिलकर इसका संचालन करती हैं। महिला डॉक्टर के पति की मौत 29 जुलाई 2025 में हो गया था।
महिला डॉक्टर के अनुसार, उनके हॉस्पिटल में रोहनिया गांव के रहने वाले बीजेपी नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ अक्सर आया करते थे। धीरे-धीरे उनसे जान-पहचान हो गई। जान-पहचान बढ़ने के बाद वह अक्सर घर भी आने-जाने लगे।
करीब 6 महीने तक सबकुछ सामान्य रहा। पति की मौत के बाद वह संवेदना और सपोर्ट प्रकट करते थे। इसी बीच उनके इरादे और हरकतें मुझे सही नहीं लगी। इसलिए मैंने उनको घर और अस्पताल आने से मना कर दिया। लेकिन वह नहीं माने। डॉक्टर का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले प्रभात अस्पताल आया। उसने नशीला पदार्थ मिला हुआ कुछ खाने को दिया। मुझे खाने-पीने वाली चीजों में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई। इसके बाद उसने अस्पताल में ही मेरी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। होश आने पर कमरे में मैं अकेली थी।
डॉक्टर ने बताया- बाद में आरोपी ने मुझे मेरे अश्लील फोटो और वीडियो भेजे। वायरल करने की धमकी देने लगा। जब मैंने वीडियो डिलीट करने को कहा तो धमकी देकर पैसे मांगने लगा। इसके चलते मैं मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। वो लंबे समय मुझे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। मैंने इसकी जानकारी अपनी ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को भी दी। उन लोगों ने भाजपा नेता से बात करने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकाने लगा। इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत की।
महिला डॉक्टर ने बीजेपी नेता से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने आरोपी जिला मंत्री प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

