Dailynews

नोएडा में भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय: उद्घाटन  सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया  

Share News
4 / 100

नोएडा, लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर बुधवार को भाजपा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय नोएडा के सेक्टर-58 ए-88 में हवन पूजन के साथ खोला गया।

उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिशोदिया, मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विकास चौहान जिलाध्यक्ष बुलंदशहर, गजेंद्र मावी जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर ने किया। सभी ने कार्यालय में पूजा अर्चना की और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय का फीता काट कर आधिकारिक उद्घाटन किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुआ का कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 400 से ज्यादा सीट प्राप्त करेगी। साथ ही गौतमबुद्ध नगर में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह देश को विश्व पटल पर ला दिया है वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

आज हम सभी को एक साथ पूरे जोश से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताना है। साथ ही यहां से जो भी विपक्ष में आएगा उसकी जमानत जब्त करनी है।

रोजाना कार्यालय में लोकसभा चुनाव संबंधित बैठक होगी। साथ ही यहीं पर रणनीति और वॉर रूम भी तैयार किया जाएगा। ऐसे में भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। अब दूसरी पार्टियों की बारी है कि वो कब तक अपना चुनावी कार्यालय खोलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *