Dailynews

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से BJP के महेश शर्मा 5.57-लाख वोट से जीते, यूपी में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले पहले सांसद

Share News
10 / 100

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से भाजपा के महेश शर्मा ने प्रचंड जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के महेंद्र नागर को 5.57 लाख वोट से हराया। महेश शर्मा को टोटल 8.55 लाख वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के महेंद्र नागर रहे, जिनको 297697 वोट मिले, तीसरे नंबर पर बसपा के राजेंद्र सोलंकी रहे, जिनको 250962 वोट मिले।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट की नोएडा और दादरी विधानसभा की मतगणना 21-21 टेबल पर होगी। इन दोनों विधानसभा में बूथों की संख्या अधिक है। वहीं अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबल पर मतों की गिनती होगी। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है।

यहां मुख्य मुकाबला BJP के डॉ. महेश शर्मा और सपा के डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच है। यहां तीसरे फेज में चुनाव हुए थे। यहां 53.3% वोटिंग हुई थी।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में हुआ 52.46 प्रतिशत मतदान
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। गौतम बुद्ध नगर जिले में कुल 26.75 लाख मतदाता है। 1093 मतदान केंद्र व 2771 मत देय स्थल बनाए गए थे।

नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 7,82,872 है। दादरी में 7,29,481, सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091, खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में 3,93,880 और जेवर विधानसभा क्षेत्र में 3,69,824 मतदाता है।

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा, गठबंधन और बसपा के बीच टक्कर
गौतमबुद्ध नगर में 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। लेकिन कांटे की टक्कर यहां तीन प्रत्याशियों के बीच है। जिसमें वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ये इस बार हैट्रिक लगा सकते है। वहीं सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी है। इन तीनों ने मतगणना से पहले जमकर चुनावी प्रचार किया।

मतगणना स्थल पर थ्री लेयर की सुरक्षा के चक्रव्यूह को इनर काडर, मिडिल काडर और आउटर काडर में बांट दिया गया है। इनर काडर में पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी। मिडिल काडर में पीएसी के जवान तैनात रहेंगे और आउटर काडर में सिविल पुलिस की तैनाती की जाएगी। सुरक्षाकर्मी हमेशा मुस्तैद रहेंगे।

सेक्टर-88 स्थित फूल मंडी के आसपास वाहनों के रास्तों में बदलाव होगा। सिर्फ मतगणना के काम में लगे वाहनों को ही मंडी के अंदर और आसपास के रास्तों पर जाने की इजाजत होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने योजना तैयार कर ली है।

डीएससी-दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग पर कुलेसरा हिंडन पुल की तरफ से कोतवाली फेज टू तिराहे तक और ककराला तिराहे से कुलेसरा हिंडन पुल तक सभी प्रकार के वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसी स्थिति में सूरजपुर से फेज टू की तरफ आने वाले माल वाहक वाहन कच्ची सड़क तिराहे से दाहिने टर्न कर औद्योगिक एरिया रास्ते से होकर गंतव्य को जा सकते हैं।

भंगेल से सूरजपुर की तरफ जाने वाले वाहन गेझा तिराहे से दाहिने टर्न कर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, परी चौक होकर गंतव्य को जा सकते हैं। फूलमंडी से सेक्टर-88 चौक तक जाने वाले लोग फेज टू तिराहे से लावा कंपनी तिराहा होकर गंतव्य की ओर जा सकते हैं।

डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि अधिकारी, पार्टी प्रत्याशी, एजेंट और मीडिया कर्मियों के अलावा आम लोग, समर्थक आदि अपने वाहनों को फूलमंडी के चारों ओर सार्वजनिक मार्ग और एक किलोमीटर के दायरे में नहीं खड़े करेंगे। वाहन खड़ा मिलने पर उसके चालान की कार्रवाई करते हुए क्रेन से उठवा लिया जाएगा। यातायात से संबंधित कोई दिक्कत होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर-9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *