Dailynews

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 से ज्यादा मरे

कौशांबी : कौशांबी पटाका फैक्ट्री धमाके में 8 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है और अबतक 22 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. घायलों को SRN प्रयागराज रेफर किया गया है. 6 मकान धमाके की चपेट में आए है. अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आईजी, डीएम, एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर मौजूद है.

मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दो घायलों की मौत हो गई है. 13 वर्ष के प्रवीण और 5 वर्षीय प्राजंली की मौत हुई है. दोनों मृतक भाई-बहन है. बच्चों की मां 35 वर्षीय सविता भी गंभीर रूप से घायल है. 17 वर्षीय तन्नू उर्फ उर्वशी, 38 वर्षीय अनीता और 35 वर्षीय राजेश का इलाज चल रहा है. अब तक एस आर एन ट्रामा सेंटर में कुल छह घायल लाए गए हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *