Religion

Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ कब है? 13 घंटे 46 मिनट का होगा निर्जला व्रत

Karwa Chauth 2026 Date: अखंड सौभाग्य की कामना वाला करवा चौथ व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतु​र्थी तिथि को रखा जाता है. इसमें सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, करवा माता यानि माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करती हैं. रात के समय चांद निकलने पर पूजा और अर्घ्य देते हैं, उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके पारण करते हैं. कुछ स्थानों पर अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करने का विधान है. इस बार करवा चौथ पर महिलाओं को 13 घंटे 46 मिनट का निर्जला व्रत रखना होगा. आइए जानते हैं कि करवा चौथ कब है? करवा चौथ का मुहूर्त, चांद निकलने का समय और अर्घ्य देने का मुहूर्त क्या है?

करवा चौथ 2026 तारीख

करवा चौथ की सही तारीख के लिए आपको कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का समय जानना होगा. वैदिक पंचांग से देखें ​तो कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को 1 बजकर 6 एएम पर शुरू हो रही है और 29 अक्टूबर को ही रात 10 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो रही है.

उदयातिथि के आधार पर चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को है और उस दिन ही चतुर्थी का चंद्रोदय हो रहा है. ऐसे में करवा चौथ 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को है. इस दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *