News

बुलंदशहर : नेशनल हाईवे-34 पर ओला चालक को पीटा

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर एक ओला चालक के साथ मारपीट और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के चंदेरू गांव के पास हुई, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट के दौरान हमलावरों ने सुहेल की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी वारदात को पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें हमलावरों के चेहरे और उनकी हरकतें साफ देखी जा सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, चंदेरू गांव निवासी ओला गाड़ी संचालक सुहेल पुत्र अबरार खान हाईवे से गुजर रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें चंदेरू गांव के पास नेशनल हाईवे पर घेर लिया। हमलावरों ने सुहेल को कार से बाहर खींच लिया और लात-घूंसों से पीटा।

बुलंदशहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *