Live News

बुलंदशहर : नवादा गांव में होगी पीएम मोदी की चुनावी रैली

Share News
4 / 100

बुलंदशहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी अभियान का आगाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से करेंगे। जिसके लिए संगठन स्तर से तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए 23 को सीएम योगी जिले में आ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुलंदशहर में प्रस्तावित चुनावी सभा बुलंदशहर जेवर रोड स्थित गांव नवादा के नजदीक चांदमारी मैदान में होगी।

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि रैली में पश्चिमी जिलों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। रैली में लाखों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, डीएम सीपी सिहं और एसएसपी व भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, भाजपा सांसद भोला सिंह आदि ने चुनावी सभा के लिए स्थल का निरीक्षण किया।

मिशन 2024 को फतेह करने के लिए भाजपा ने देश को क्लेस्टर्स में विभाजित कर क्लस्टर प्रभारी बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों का आगाज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को यूपी के बुलन्दशहर से करेंगे। अयोध्या में श्री राम लला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिशन-2024 की पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली की तैयारियों में प्रशासन और भाजपा के दिग्गज जुट गए हैं। रैली में पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

23 को CM करेंगे चुनावी सभा की तैयारियों का निरीक्षण

भाजपा मिशन 2024 का बुलंदशहर से आगाज करने जा रही है। बुलंदशहर की सभी सातों विस सीटों और लोकसभा सीट सहित जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मिशन 2024 का बिगुल बुलंदशहर से बजाएंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान और सांसद भोला सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 जनवरी 2024 को बुलंदशहर में पश्चिमी यूपी की विशाल जनसभा करने का कार्यक्रम है। इससे पूर्व 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाली जनसभा की तैयारी की समीक्षा करने बुलंदशहर आयेंगे।

दरअसल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का आगाज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंदशहर से किया था और भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी। इसीलिए भाजपा 2024 के लोक सभा चुनावों का भी आगाज बुलंदशहर से कर 2024 फतेह करने की रण नीति बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *