Live News

बुलंदशहर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Share News
5 / 100

बुलंदशहर में पुलिस ने डकैती के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं। रविवार सुबह थाना छतारी पुलिस टीम एक सूचना पर अनाज मंडी के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

उसे रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करके अनाज मंडी के पास बाग में भाग लिया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाश ने दोबारा फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

शातिर किस्म का आरोपी है
घायल बदमाश की पहचान ईशव उर्फ सिंघानिया उर्फ अफजाल पुत्र भप्पे निवासी ग्राम नंगला बंजारा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलन्दशहर में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश ईशव उर्फ सिंघानिया उर्फ अफजाल शातिर किस्म का डकैत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *