News

बुलंदशहर : मासूम बच्चे को जबरन ले जाने का विरोध करने पर युवक को रौंद दिया

बुलंदशहर के लल्लाबाबू चौराहे पर दो दिन पहले एक घटना हुई, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक मासूम बच्चे को जबरन ले जाने का विरोध करने पर एक युवक को तेज रफ्तार कार से रौंद दिया गया।

पीड़ित युवक अमित फिलहाल मेरठ के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि अमित एक ब्रेजा कार के बोनट पर लटका हुआ है और कार सवार उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं

परिजनों के अनुसार, अमित का अपने साले की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों से बच्चे को ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। जब अमित ने बच्चे को ले जाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने जानबूझकर उस पर कार चढ़ा दी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *