Religion

शनिवार को इन चीजों को खरीदने से शनिदेव होते हैं नाराज, जानें पूरी लिस्ट

Shanivar Shopping Rules: हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, उसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है. न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव को लेकर भ्रांतियां फैली हुई हैं कि शनि हमेशा लोगों को परेशान करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. शनिदेव हमेशा कर्मों के हिसाब से फल देते हैं, अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो शनिदेव शुभ फल प्रदान करते हैं, वहीं अगर आपके कर्म गलत हैं तो अच्छा फल नहीं मिलता है. मान्यता है कि शनिवार के दिन किए गए शुभ कार्यों का विशेष फल मिलता है, वहीं कुछ वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह भी दी जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को कुछ चीजें खरीदने से शनि दोष बढ़ सकता है और जीवन में आर्थिक, मानसिक या पारिवारिक परेशानियां आने की आशंका रहती है. आइए जानते हैं शनिवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए…

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को लोहा खरीदने से बचना चाहिए. लोहे के साथ मशीनरी की चीजें, लोहे के बर्तन, वाहन, औजार आदि खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं और कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं. अगर किसी कारणवश लोहे का सामान खरीदना आवश्यक हो तो शनिवार के बजाय किसी अन्य दिन खरीदना अधिक शुभ माना जाता है. इसी प्रकार सरसों का तेल भी शनिवार को खरीदने की बजाय पहले से घर में रखने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान या शनिदेव को तेल अर्पित करना शुभ होता है, लेकिन इस दिन तेल खरीदना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है.




शनिवार को काले तिल खरीदने से भी कई लोग परहेज करते हैं. मान्यता है कि काले तिल का दान या पूजा में उपयोग शुभ फल देता है, जबकि शनिवार के दिन इन्हें खरीदना अशुभ प्रभाव बढ़ा सकता है. ज्योतिष शास्त्र में जूते-चप्पल की खरीदारी भी शनिवार को टालने की सलाह दी गई है. कहा जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र में बाधाएं, अनावश्यक खर्च और संघर्ष बढ़ सकते हैं. इसी तरह नमक खरीदना भी कई परंपराओं में शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे आर्थिक तंगी और कर्ज बढ़ने की आशंका बताई जाती है.
शनिवार को काला कपड़ा, कोयला और कैंची खरीदने से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा और विवादों को बढ़ावा दे सकती हैं. शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना भी अशुभ बताया गया है, हालांकि इस दिन झाड़ू का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति की होती है. लेकिन शनिवार के दिन भूलकर भी काले कपड़े, झाड़ू, कोयला, कैंची आदि चीजें खरीदने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए गरीब व जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द की दाल, सरसों का तेल, काला कंबल या लोहे की उपयोगी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. साथ ही पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना और शनिदेव के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी बताया गया है.


Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *