अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने पर बच्चे की हत्या
आगरा में अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके चेहरे पर इतने चाकू मारे कि पहचानना मुश्किल हो गया। पिता ने बताया कि मेरे बेटे की एक आंख तक बाहर आ गई।
मेरा बेटा शुक्रवार दोपहर को घर से गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर हम लोगों ने तलाश शुरू की। तभी बेटी ने भाई का शव खेत में पड़ा देखा। खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने बेटे की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना बसई जगनेर के सोनी खेड़ा गांव की है।
आगरा में अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके चेहरे पर इतने चाकू मारे कि पहचानना मुश्किल हो गया। पिता ने बताया कि मेरे बेटे की एक आंख तक बाहर आ गई।
मेरा बेटा शुक्रवार दोपहर को घर से गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर हम लोगों ने तलाश शुरू की। तभी बेटी ने भाई का शव खेत में पड़ा देखा। खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने बेटे की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना बसई जगनेर के सोनी खेड़ा गांव की है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। इस दौरान मृतक के परिजन पुलिस की गाड़ी के आगे बैठ गए। मृतक के पिता नरेश ने आरोप लगाया कि खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने तरबूज तोड़ने के विवाद में उसके बेटे की हत्या कर दी।
परिजनों ने काफी देर तक शव उठाने नहीं दिया। रात करीब साढ़े 8 बजे तक खेत में ही बैठे रहे। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने दिया। पिता नरेश ने बताया- देख लो भइया, ये मारा है मुंह में…देख लो, ये खून निकल रहा है। मेरे बेटे का मार-मार के मुंह फाड़ दिया है। हम तो भैया गरीब आदमी हैं, मजदूरी करने वाले। अब बताओ हम क्या करें?
शर्म नहीं आती इन लोगों को? मार-मार के बुरा हाल कर दिया है। हम इंसाफ चाहते हैं। देख लो सब लोग, किस तरह मारा है। हमने अपना खेत कुछ लोगों को खेती के लिए किराए पर दिया था। आज सुबह-सुबह करीब 8 बजे किराए के पैसों को लेकर उनसे कहासुनी भी हुई थी।

