Hindi News LIVE

पाकिस्तान में मसूद अजहर का करीबी कमांडर ढेर

Pakistan Terrorists Killing: पाकिस्तान से भारत के एक और दुश्मन के ढेर होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश ए मोहम्मद का एक वरिष्ठ कमांडर मौलाना सलमान अजहर पाकिस्तान के बहावलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया है. स्थानीय सूत्रों का दावा है कि उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस घटना की अभी तक पाकिस्तान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मारा गया कमांडर सलमान अजहर संगठन के मुखिया मसूद अजहर के काफी करीबी थे और उसके ऑपरेशन्स में अहम भूमिका निभाते थे.

इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना सामने आ चुकी है जब जून, 2025 में जैश ए मोहम्मद के एक और बड़े कमांडर मौलाना अब्दुल अजीज इसार की भी पाकिस्तान के पंजाब इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन मौत की असली वजह साफ नहीं हो सकी. अब्दुल अजीज इसार पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप था. उनका नाम 2016 के नागरोटा हमले जैसे कई मामलों से उसका नाम जोड़ा गया था.

कौन पार लगा है भारत के दुश्मनों को?

  1. पाकिस्तान में हुई ये लगातार दूसरे आतंकवादी की हत्या है. इससे पहले मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी और लश्कर के प्रमुख नेता शेख यूसुफ अफरीदी को 26 अप्रैल को मौत के घाट उतार दिया गया. उसे अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर मार डाला. हमलावरों के अटैक से उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला.
  2. इससे ठीक पहले लश्कर-ए-तैयबा के सह संस्थापक और आतंकी संगठन के दूसरे बड़े नेता अमीर हमजा पर भी लाहौर में जानलेवा हमला किया गया था. यहां भी कुछ अज्ञात बंदूकधारी आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हमले में हमजा गंभीर रूप से जख्मी हुआ.
  3. पिछले 2-3 सालों में पाकिस्तान में जिस तरह से आतंकी संगठनों के बड़े चेहरे मारे गए हैं, उसने सुरक्षा एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है. इससे पहले भी कई बड़े नाम इसी तरह निशाना बनाए गए. खास बात यह है कि इन हमलों का तरीका लगभग एक जैसा है करीब से फायरिंग और तुरंत फरार. इससे यह संकेत मिलता है कि यह काम किसी संगठित नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है.
  4. 2023 में इस तरह की घटनाओं में अचानक तेजी आई थी, जब कुछ ही महीनों में कई बड़े आतंकी मारे गए. इसके बाद 2024 और 2025 के बाद 2026 में भी यह सिलसिला जारी रहा. इससे यह साफ है कि यह कोई एक-दो घटनाएं नहीं, बल्कि एक पैटर्न बन चुका है और इन्हें कौन अंजाम दे रहा है, ये आईएसआई तक को भी नहीं पता.
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *