google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, SDM की गाड़ी तोड़ी, बैरिकेडिंग गिराकर मेला में घुसे लोग

कुंभ में बहुत ज्यादा भीड़ है। इसको लेकर पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोग सेक्टर- 20 में प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने SDM सदर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले हजारों श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले भी लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके।

दरअसल, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु अभी से पहुंचने लगे हैं। इससे जबरदस्त भीड़ हो गई है।

अमेरिकी रॉक बैंड कोल्डप्ले के को-फाउंडर और सिंगर क्रिस मार्टिन महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी नजर आईं। क्रिस और डकोटा को एक कार में बैठे देखा गया। दोनों भगवा रंग की ड्रेस पहने थे।

वहीं, गंगा स्नान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के महू में भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। केवल धार्मिक गतिविधियों के प्रदर्शन से देश की असल समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेता गंगा स्नान जैसी गतिविधियों के जरिए जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं। महाकुंभ का आज 15वां दिन है। अब तक 1.18 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। वहीं 13 जनवरी से लेकर अब तक कुल 13.21 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *