News

DIG ने की कार्रवाई : बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के आरोप में छह पुलिसकर्मी निलंबित

बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने पहले इन्हें लाइन हाजिर किया था, जिसके तीन घंटे बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

कार्रवाई सिकंदराबाद कोतवाली से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में हुई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कप्तान दिनेश कुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए।

कप्तान के निर्देश पर सीओ भास्कर मिश्रा ने मामले की जांच की। सीओ की जांच में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का मामला सही पाया गया। इसके बाद कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

हालांकि, कप्तान की कार्रवाई के महज तीन घंटे बाद ही डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी को निलंबित कर दिया। डीआईजी ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद नीरज मलिक, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण कुमार, चौकी प्रभारी जेल अमित कुमार, आरक्षी प्रवेश बैसला, आरक्षी सुमित और आरक्षी विपुल कुमार शामिल हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *