Crime News

UP में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की डेडबॉडी मिली, BJP नेता और कारोबारी अरेस्ट

बागपत में 15 दिन के अंदर दो मर्डर। दोनों की डेडबॉडी सहारनपुर में मिली। इनमें एक संविदा कर्मी विक्रांत, दूसरी उसकी 27 साल की दबंग गर्लफ्रेंड राखी थी। वो राखी, जो कमर में हमेशा पिस्टल लगाकर चलती थी। उसका दो बार तलाक हो चुका था। उसका 42 साल के शादीशुदा विक्रांत से अफेयर था। लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक दो मर्डर हो गए।

हत्या के करीब 15 दिन बाद यानी 1 मई (शुक्रवार) को जब मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा नेता सुधारस चौहान को बागपत से गिरफ्तार किया गया तो सारी हकीकत सामने आ गई। डबल मर्डर के पीछे अफेयर, धोखा, आपसी विवाद, पकड़े जाने का डर और राजनीतिक कनेक्शन का खुलासा हुआ।

विक्रांत मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। बागपत स्थित डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) में 2018 से संविदा कर्मी तैनात थे। 15 अप्रैल, 2026 को वह कार्यालय पहुंचे। रोज की तरह काम किया और शाम को अर्जुनपुरम कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान पर लौट गए। 16 अप्रैल को जब ऑफिस नहीं पहुंचे, तो साथ काम करने वालों ने फोन मिलाया, फोन बंद था। इस पर परिवार को इसके बारे में बताया।

विक्रांत की पत्नी प्राची (35) नोएडा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में हैं। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। एक बेटी भी है। पति के लापता होने से परेशान प्राची ने उन्हें रिश्तेदारी में तलाशा।

थक-हारकर 23 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई। शक जताया कि एक राखी नाम की महिला से उनका संपर्क था, जो उन पर दबाव बना रही थी। अपनी डिमांड पूरी करने के लिए धमका रही थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।

केस में राखी की एंट्री…जिसका बाद में हो गया कत्ल विक्रांत की पत्नी प्राची की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राखी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। पता चला कि विक्रांत की राखी कश्यप से ज्यादा बातचीत हुई है। 18 अप्रैल को बागपत पुलिस ने राखी से पूछताछ की। उससे कई सवाल किए गए, लेकिन वह गोलमोल जवाब देती रही।

17 अप्रैल को बरामद हुआ विक्रांत का शव सहारनपुर में पुलिस को 17 अप्रैल को नहर में एक शव मिला, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को कपड़ों में लपेटा गया था। हाथ-पैर बंधे थे। सिर और चेहरे पर भारी चीज से वार किए गए थे, ताकि पहचान मश्किल हो जाए।

सहारनपुर और बागपत पुलिस इस अज्ञात शव मामले की जांच कर रही रही थी कि इसी बीच 27 अप्रैल को अज्ञात युवती का शव थाना मिर्जापुर के नौगांवा के जंगल में मिला। युवती की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसका गला भी रेता गया था। बाद में इसकी पहचान राखी के रूप में हुई। इसके बाद परत दर परत पूरा केस खुलता चला गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *