Dailynews

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, बारिश 

Delhi NCR Rain-Thunderstorm Today: राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में 4 जून की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. घड़ी के दोपहर 3 बजाते ही तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. आंधी इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आसमान में पूरी तरह से घुप्प अंधेरा छा गया. ऐसा लगा मानो रात हो गई हो. इसके तुरंत बाद दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम का यह बदला हुआ मिजाज आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाला है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली. तेज रफ्तार से चली धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. आसमान में धूल की मोटी परत छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा बन गया. सड़कों पर चल रही गाड़ियों को अपनी हेडलाइट्स जलानी पड़ीं. इस धूल भरे तूफान के तुरंत बाद तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. मालवीय नगर और नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई. इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने दिल्ली में आज और कल के लिए अलर्ट मोड एक्टिव किया है. मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को नेशनल कैपिटल रीजन में येलो अलर्ट घोषित किया है. इसका मतलब है कि लोगों को खराब मौसम के प्रति सावधान रहना होगा. आंधी और बारिश के कारण चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली है. पूरा मौसम सुहाना हो गया है.
नोएडा के सेक्टर 44 सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई. मौसम विभाग के फोरकास्ट के मुताबिक एनसीआर में यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. नोएडा और आसपास के शहरों में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ एक या दो बार भारी बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है. आने वाले दो दिनों तक तेज आंधी का दौर जारी रह सकता है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *