Hindi News LIVE

मालवीय नगर अग्निकांड : 6 मरीज वेंटिलेटर पर, 9 ICU और वॉर्ड में…

Delhi Hotel Fire News Live: द‍िल्‍ली के मलवीय नगर होटल में आग लगाने से 21 लोगों की मौत के मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार होटल माल‍िक को अदालत के सामने पेश क‍िया. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने अदालत को बताया क‍ि उन्‍हें इस मामले में अभी काफी पूछताछ करनी है ज‍िसके ल‍िए उन्‍हें लवकेश बजाज की र‍ि‍मांड की जरूरत होगी. वहीं आरोपी के वकील ने कहा क‍ि उनका मुव्‍व‍िकल खुद इस केस में पीड़‍ित है और वह हर तरीके से जांच में सहयोग कर रहा है. इसल‍िए उसकी र‍िमांड नहीं दी जानी चाह‍िए. इस मामले में अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी लवकेश को 4 द‍िन की पुल‍िस र‍िमांड पर भेज द‍िया है.

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी के फ्लोरिश स्टे BnB में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच लगातार तेज होती जा रही है. इस हादसे में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस अब होटल से जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका खंगाल रही है. सबसे ज्यादा चर्चा जय मिश्रा नाम के शख्स की हो रही है, जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ में दावा किया है कि होटल का पूरा संचालन जय मिश्रा संभालता था. पुलिस को शक है कि होटल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लाइसेंस से जुड़े कई फैसलों में जय मिश्रा की अहम भूमिका हो सकती है. इस बीच खबर आई है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग की छत की ओर जाने वाला रास्ता बंद था, जिससे लोगों के बच निकलने का एक अहम रास्ता भी खत्म हो गया. हादसे में मारे गए 12 विदेशी नागरिकों में से 9 की पहचान कर ली गई है.

पूछताछ में लवकेश बजाज ने बताया कि उसने साल 2022 में यह इमारत ली थी और इसके बाद यहां होटल शुरू किया. आरोपी ने दावा किया कि होटल का कोई पार्टनर नहीं था, लेकिन रोजमर्रा के संचालन, बिलिंग, अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी जय मिश्रा को दे रखी थी. उसने यह भी कहा कि होटल से जुड़े सभी लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर असली संचालन किसके हाथ में था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई.

6 कमरों के लाइसेंस पर 25 कमरे

जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि होटल के पास केवल 6 कमरों का लाइसेंस था, जबकि इमारत में 25 कमरे चलाए जा रहे थे. पुलिस को शक है कि नियमों को दरकिनार कर अवैध तरीके से होटल का विस्तार किया गया. यही वजह है कि अब लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया और उससे जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में आ गए हैं.

बिना फायर NOC चल रहा था होटल

अधिकारियों के मुताबिक इमारत के पास न तो फायर सेफ्टी NOC थी और न ही स्वीकृत बिल्डिंग प्लान. ग्राउंड फ्लोर पर केवल चाय और स्नैक्स की अनुमति थी, लेकिन वहां पूरा रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था. हादसे के दौरान डिजिटल लॉक और धुएं से भरी सीढ़ियों ने लोगों के बच निकलने का रास्ता बंद कर दिया.

पुलिस जुटा रही तीनों होटलों के दस्तावेज

दिल्ली पुलिस अब लवकेश बजाज से जुड़े तीनों होटलों के दस्तावेज इकट्ठा कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं अन्य संपत्तियों में भी इसी तरह नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया. वहीं फरार जय मिश्रा की तलाश जारी है और पुलिस मान रही है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और अहम खुलासे हो सकते हैं.

दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में इस समय कुल 15 मरीज भर्ती हैं. इनमें 13 विदेशी नागरिक हैं. अस्पताल के अनुसार 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन सभी की हालत में सुधार हो रहा है और वे स्थिर हैं. बाकी 9 मरीज ICU और वॉर्ड में भर्ती हैं. अस्पताल ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और एक मरीज को आज छुट्टी दी जा सकती है. अस्पताल ने कहा है कि इस समय कोई भी मरीज अत्यंत गंभीर हालत में नहीं है. हालांकि, चोटों की गंभीरता अलग-अलग है. एक मरीज की रीढ़ (स्पाइन) की सर्जरी कल हुई थी, जिस पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं. मैक्स अस्पताल की टीम सभी मरीजों का इलाज और नियमित निगरानी कर रही है.

दिल्ली पुलिस के वकील की दलीलें

1. लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, उनके लिए 4 दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई।
2. FIR की कॉपी देने की बात कही, कोर्ट के कहने पर FIR की कॉपी देने पर सहमति।
3. 4 दिन की कस्टडी/पुलिस रिमांड की मांग की, कहा कि मामले की गहराई से जांच के लिए यह आवश्यक है।
4. होटल के स्टाफ के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली, केवल 2 लोगों की जानकारी दी गई है, बाकी की जानकारी लेनी है।
5. होटल के कागज/दस्तावेजों के बारे में जानकारी लेनी है।
6. कहा कि हमने सभी कानूनी प्रक्रिया के तहत सारे कदम उठाए हैं।
7. बजाज की पत्नी को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
8. कहा कि आग इतनी तेज थी कि अभी फॉरेंसिक जांच पूरी नहीं हुई है।
9. होटल स्टाफ से पूछताछ करनी है क्योंकि होटल उनकी देखरेख में चल रहा था।
10. आरोपी के खिलाफ 2024 में भी एक मामला दर्ज हुआ था, जो इसी लोकेशन के आधार पर FIR दर्ज हुआ था।
11. दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि वहां काफी लापरवाही बरती गई।
12. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामला बहुत बड़ा है, सबका रोल देखना है, इसलिए कस्टडी में पूछताछ करना बहुत जरूरी है।
13. बड़ा आरोप: होटल में कोई फायर सेफ्टी नॉर्म्स नहीं थे।

अदालत में लवकेश बजाज के वकील की दलीलें

1. हमें अभी तक FIR की कॉपी नहीं दी गई है, केवल कोर्ट में पेशी के दौरान कॉपी दी गई।
2. ग्राउंड ऑफ अरेस्ट (गिरफ्तारी के आधार) दिल्ली पुलिस ने साफ-साफ नहीं बताए, उससे संबंधित कोई दस्तावेज पहले नहीं दिया गया।
3. गिरफ्तारी और रिमांड गलत तरीके से ली गई है।
4. दिल्ली पुलिस ने हमें कुछ नहीं बताया है।
5. आप (दिल्ली पुलिस) बताइए कि लवकेश बजाज को किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है?
6. दिल्ली पुलिस को बताना होगा कि लवकेश बजाज को क्यों गिरफ्तार किया गया।
7. बजाज को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे होटल के मालिक हैं।
8. लवकेश बजाज खुद पीड़ित हैं; हम पूरी तरह से सहयोग (cooperate) करने के लिए तैयार हैं, हमें भी इस घटना का दुख है।
9. वकील ने गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का हवाला दिया।
10. दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी का विरोध किया।
11. वकील ने कहा कि लवकेश होटल के मालिक हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *