News

बुलंदशहर में गो-तस्कर के बीच मुठभेड़

बुलंदशहर में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। सिकंदराबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के पास हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए बदमाश की पहचान चोला थाना क्षेत्र के सुतारी गांव निवासी पप्पू उर्फ फारुख के रूप में हुई है।

चोला थाना पुलिस सोमवार रात करीब 3 बजे पचौता गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। उसने बाइक मोड़ी और तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बाइक से गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, पप्पू उर्फ फारुख शातिर गो-तस्कर है। उसने अपने साथियों के साथ 15 अगस्त को चोला थाना क्षेत्र में सब्दलपुर और सुतारी गांव के बीच जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में चोला थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पप्पू के पास से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *