Crime News

गन्ने के जूस में बर्फ डालने को लेकर बीच सड़क मारपीट, लाठी-डंडे चले…

नोएडा, सेक्टर-76 आम्रपाली प्रिंसली सोसायटी के पास गन्ने के जूस में बर्फ डालने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। सोसायटी के सामने एक दुकानदार गन्ने का जूस बेचता है। रात करीब 9 बजे एक कार से दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से बिना बर्फ का जूस बनाने के लिए कहा। दुकानदार ने गलती से जूस में बर्फ डाल दी। इस पर ग्राहकों ने जूस पीने से इनकार कर दिया। दुकानदार जूस के पैसे मांगने लगा।

जिसके बाद दोनों युवक कार से उतर आए और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां आसपास खड़े कुछ लोग दुकानदार के समर्थन में आ गए और उन्होंने भी युवकों की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाल कर आरोपी ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। घटना के दौरान किसी ने बिल्डिंग के ऊपर से विडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इसके बाद लोगों ने एक्स पर विडियो अपलोड कर पुलिस को टैग कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने विडियो से संज्ञान लेकर जूस वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि गन्ने की दुकान पर पहुंचने के बाद युवक ने दुकानदार से कहा कि उसे स्पेशल जूश अलग से बनाकर पिलाओ। उसमें बर्फ नहीं डालनी हैं। लेकिन दुकानदार ने बर्फ डालकर जूस बना दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में दुकानदार के सपोर्ट में कुछ लोग आ गए और ग्राहकों की पिटाई शुरू कर दी।

वहीं कुछ देर बाद दुकान अपने साथियों को बुला लिया, दोनों पक्षों से कई लोग और बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में युवक लाठी-डंडों से हमला करते और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। राहगीरों और आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराने की कोशिश की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *