Dailynews

यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, 20 में अलर्ट

यूपी में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह लखनऊ, महराजगंज और संभल में बारिश हुई। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी में राहत है। प्रयागराज, आगरा, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है।

इससे पहले, शनिवार देर रात लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, जालौन और बहराइच में झमाझम बारिश हुई। फतेहपुर में आंधी से पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे टकराकर बाइक सवार एक लड़के की मौत हो गई। एक घायल हो गया।

आज यानी रविवार को 20 शहरों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 61 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून 16 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका है। लेकिन, अब मानसूनी सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसका असर शुरू हो गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में 42.6°C, वाराणसी में 42.5°C और बांदा में 42.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए

1 जुलाई: पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। गर्मी से राहत मिलेगी। फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के बारैची मोड़ पर शनिवार रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विजयीपुर से अपने गांव बहियापुर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक सड़क पर गिरे शीशम के पेड़ से टकरा गई।

तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ सड़क पर गिर गया था। अंधेरा होने और बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों भाई समय रहते पेड़ को नहीं देख सके। हादसे में 32 वर्षीय सुरेंद्र निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई छोटू निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

29 जून: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में जोरदार बरसात होने के आसार हैं।

30 जून: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं।

संभल के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम ने करवट ले ली। सुबह सात बजे जनपद का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो पिछले दो दिनों की तुलना में एक डिग्री कम रहेगा। विभाग ने पूरे दिन बादल छाए रहने और शाम के समय फिर से बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *