Hindi News LIVE

दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक का सिग्नल, फिर जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान के पायलट से गलती से बटन दबा था, जिससे अचानक हाईजैक का अलर्ट जारी हो गया. सूत्रों के मुताबिक, पायलट की इस गलती के बाद अहमदाबाद एटीसी (ATC) को स्क्वाक-7500 (Squawk 7500) कोड का अलर्ट मिला. सिग्नल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और आनन-फानन में फ्लाइट को जयपुर डाइवर्ट कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, पायलट से गलती हुई या किसी टेक्निकल ग्लिच और फॉल्ट की वजह से ऐसा हुआ, इस एंगल पर भी तफ्तीश की जा रही है.

अलर्ट जारी होते ही सुबह करीब 9:45 बजे एयर इंडिया की इस फ्लाइट को जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे (Isolation Bay) पर ले जाया गया. आइसोलेशन बे एयरपोर्ट का वह सुरक्षित हिस्सा होता है जहाँ किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे या बम/हाईजैक की सूचना पर विमान को बाकी टर्मिनल से दूर पार्क किया जाता है. विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

दोनों पायलटों को उतारा गया बाहर, यात्रियों की गहन सुरक्षा जांच जारी
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को तुरंत प्लेन से बाहर निकाला गया और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारकर उनकी और उनके सामान की सघन सुरक्षा जांच (Security Screening) की जा रही है. एटीएफ (ATS), स्थानीय पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर मौजूद हैं. वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.

शुरुआती सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद ATC को 7500 स्क्वाक कोड का सिग्नल महज कुछ सेकंड्स (Brief Duration) के लिए ही मिला था. सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सिग्नल पायलट से गलती से बटन दब जाने के कारण या किसी टेक्निकल ग्लिच (तकनीकी खराबी) की वजह से जा सकता है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती हैं. फिलहाल इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह बम की धमकी (Bomb Threat) है या हाईजैक अलर्ट. गुजरात ATS और अन्य एजेंसियां इस पूरे मामले की हर एंगल से गहन तफ्तीश कर रही हैं

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *