News

बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज का देर रात  प्रभारी मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

बुलंदशहर जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने गुरुवार देर रात मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखा और मरीजों व उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी मरीज को बिना ठोस कारण उच्च संस्थानों के लिए रेफर न किया जाए।

अनावश्यक रेफरल पर जताई नाराजगी

मंत्री दिलेर ने अनावश्यक रेफरल की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में संभव है, उन्हें बेवजह अन्य अस्पतालों में भेजने से बचा जाए, क्योंकि इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिलनी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता, जांच व्यवस्था और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीज सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *