Live News

खुर्जा की शान तनुजा चौधरी को दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से किया सम्मानित

Share News
2 / 100

खुर्जा (सचिन अग्रवाल),इनर व्हील क्लब के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यशोभूमि कन्वेंशन केंद्र द्वारा दिल्ली के द्वारका में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया गया। प्रतियोगिता 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चली। जिसमें देश-विदेश से 15 00 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृतिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रदर्शनी, डिजिटल प्रदर्शनी आदि आयोजित की गई। संस्कृत प्रदर्शनी में इनर व्हील क्लब खुर्जा से तनुजा चौधरी ने खुर्जा की क्रोकरी का प्रदर्शन किया। जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तनुजा चौधरी को इनर व्हील क्लब की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ट्रिश डगलस द्वारा सम्मानित किया गया। नगर पहुंचने पर इनर व्हील की टीम ने तनुजा चौधरी का जोरदार स्वागत किया।

IMG 20240117 WA0006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *