Dailynews

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए थल सेनाध्यक्ष

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष (Chief of the Army Staff) की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. वह जनरल के पद पर अपनी सेवाएं देंगे. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (PVSM, AVSM) की जगह कार्यभार संभालेंगे. नए थल सेनाध्यक्ष का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक रहेगा. इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्यजीत मोहंती के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *