Crime News

लखनऊ : नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी

लखनऊ के चारबाग इलाके में नशे में धुत युवक ने राहगीरों से गाली-गलौज और मारपीट कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक ने अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। आरोप है कि मारपीट में दो सब इंस्पेक्टर की वर्दी फट गई और एक दरोगा घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक एसआई रवीश भाटी हमराह एसआई नीरज सिंह के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी, लंबित प्रार्थना पत्रों की जांच और संदिग्ध व्यक्तियों और गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान डायल-112 से सूचना मिली कि पानदरीबा स्थित मीत होटल के पास एक युवक नशे की हालत में राहगीरों से गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है।

युवक अभद्रता करता मिला

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से अभद्रता करता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक शुक्ला बताया। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। आरोप है कि युवक ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

जान से मारने की धमकी दी

मारपीट के दौरान दोनों उपनिरीक्षकों की वर्दी फट गई, जबकि एसआई रवीश भाटी के चेहरे और हाथ में चोटें आईं। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा, मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर नाका का कहना है आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *