Crime News

लखनऊ : किशोरी का अपहरण, 5 घंटे कार में बंधक बनाकर छेड़छाड़

लखनऊ में 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से चाट लेने निकली किशोरी को कार सवार दो युवक जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक उसे कार में बंधक बनाकर रखा और छेड़छाड़ की। देर रात किशोरी को घर के पास छोड़कर दोनों फरार हो गए।

मामले में मंगलवार को किशोरी के पिता ने महिंगवां थाने में शाहपुर बाजार निवासी अनंत और देवरा निवासी भगवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक, 17 अप्रैल की रात करीब 9 बजे बेटी घर से चाट लेने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रात में करीब 2 बजे घर पहुंची किशोरी

रात करीब दो बजे घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। बेटी ने बताया कि आरोपियों ने चलती गाड़ी में उसे बंधक बनाकर छेड़‌छाड़ की और विरोध करने पर धमकाया। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपार्ट दर्ज की गई है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *