google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

महाकुंभ-वीकेंड पर भीड़, आज 73 लाख ने डुबकी लगाई, शहर में जाम

प्रयागराज, महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। वीकेंड के चलते आज ज्यादा भीड़ उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख लोगों ने संगम स्नान किया।

13 जनवरी से अब तक यानी 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 11 दिन और बचे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव भी महाकुंभ आएंगे। इधर, भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेई को VIP घाट पर जाने से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने रोक लिया। इसके बाद विधायक की जवानों से बहस हो गई। उन्होंने अपना परिचय बताया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया।

आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले, साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *