हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इससे आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. बता दें, घटना धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी की है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आग कितनी भयंकर है. आसमान में चारों तरफ काला धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. केमिकल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है. फिलहाल अभी मौके पर आग बुझाने का प्रयास जारी है.

