Latest

विधायक अमित कुमार यादव ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हजारीबाग (दीपक कुमार), बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बरकनगंगो में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके जय हिंद बॉस कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।


✧ विधायक अमित कुमार यादव जी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो किया वह इतना आसान नहीं था। उच्च स्तरीय परीक्षा पास करने के बाद अंग्रेजों की नौकरी करने के बजाय उन्होंने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उनके शौर्य व पराक्रम के कारण ही अंग्रेज देश छोड़ने को विवश हुए।
✧ सौभाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित करने और साप्ताहिक आयोजन को इससे जोड़ने का कार्यक्रम बनाया है। नेताजी भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने युवाओं को भारत के पराक्रम से जोड़ने का कार्य किया है। आज जब 127वीं पावन जयंती पर उन्हें स्मरण कर रहे हैं तो आंतरिक व बाहरी सुरक्षा की रणनीति क्या होनी चाहिए, इन स्थितियों में अब हमारे सामने सक्षम भारत है। पूरी दुनिया नए भारत को देख रही है। भारत वर्ल्ड पावर के रूप में स्थापित हो रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की वर्तमान स्थिति को पराक्रमी भारत के माध्यम से बढ़ने के प्रेरणास्रोत हैं।
✧ विधायक ने समस्त बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रवासियों व प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए जो भी कर पाएंगे, वह कम होगा। आज की सबसे बड़ी आश्वयकता है कि हर व्यक्ति कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे। यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान होगा।

इस मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सरजू प्रसाद जी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर यादव जी, आईपी भारती जी, संतोष यादव जी, अजय प्रसाद जी, रतनलाल पासवान जी, कुंवर सिंह जी, इंद्रदेव यादव जी, रामदेव यादव जी, डॉ निरपथ प्रसाद जी, युवा फौजी दिलीप सिंह जी समेत तमाम लोग मौजूद थे

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *