Hindi News LIVE

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर की नो एंट्री

सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जिसको दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने के लिए बनाया गया है, अब वह दो पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है. जहां उद्घाटन से पहले इस एक्सप्रेसवे पर सभी वाहन फर्राटा भर रहे थे, वहीं उद्घाटन के बाद से इस सिक्स लाइन एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों के दौड़ने पर रोक लगा दी गई है. इसे लेकर दो पहिया वाहन से दिल्ली तक सफर करने वाले लोगों का दर्द सामने आया है. जिस तरीके से उद्घाटन से पहले वह लोग इस एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे थे और उनका सहारनपुर से दिल्ली पहुंचना बेहद आसान हो गया था.

लोगों का कहना है कि जहां समय की बचत के साथ तेल की बचत भी हो रही थी, वहीं उद्घाटन के बाद इस तरह का फैसला हम लोगों के लिए बेहद निराश करने वाला है. एक्सप्रेसवे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भारी वाहन दौड़ सकते हैं. बाइक भी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आसानी से चल सकती है. एक्सप्रेसवे पर इस तरह का फैसला यह साबित कर रहा है कि यह एक्सप्रेसवे केवल चार पहिया यानी कि अमीर लोगों के लिए है और दो पहिया वाहन चालकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा.

सारी खुशी हो गई फीकी
लोगों ने कहा कि यह बात को सुनकर बड़ा ही झटका लगा है. जबकि इस एक्सप्रेसवे के बनने से हम लोगों को बड़ी ही खुशी महसूस हो रही थी कि अब हम इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से सुबह दिल्ली पहुंचकर दोपहर में अपना काम खत्म कर शाम को आसानी से अपने घर पहुंच जाया करेंगे. जबकि दूसरे रास्तों से चार से पांच घंटे दिल्ली पहुंचने में लगते हैं.

बाइक से दिल्ली तक सफर करने वाले गौरव, संदीप, राहुल ने NEWS से बात करते हुए बताया कि इस तरह की खबर हमें बेहद नाराज कर रही है. जबकि उद्घाटन से पहले हम लोगों ने एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली तक का सफर किया है और वह सफर हम लोगों के लिए बेहद आरामदायक होने के साथ समय की बचत करने वाला था और हमारे जेब का खर्च भी कम हो गया था, लेकिन अब उद्घाटन के बाद इस पर दो पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो दो पहिया वाहन चलाने वालों के लिए बेहद निराशाजनक है.
उन्होंने कहा कि हम लोग इसके माध्यम से अपना दिल्ली का काम आसानी से कर लिया करते हैं, लेकिन अब चार पहिया वाहन जिसके पास है, उसी को इसका फायदा मिलेगा. वहीं गरीब व्यक्ति इस सुविधा से वंचित रह जाएगा. हम लोग सरकार से मांग करते हैं कि इस एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन चलाने की भी परमिशन दी जाए, जिससे गरीब आदमी को भी इसका फायदा मिल सके.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *