News

नोएडा : 2.10 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट में एक गिरफ्तार

नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर 2.10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसका नाम अमन कुमार निवासी चरखी हरियाणा है। ठगी में अमन के खाते का प्रयोग किया गया था।

ये खाता अमन ने साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इस खाते के खिलाफ धोखाधड़ी के 2.20 लाख रुपए आए थे।

इस खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में आठ शिकायत दर्ज है। जिसमें उप्र में एक , केरल में एक , राजस्थान एक , गुजरात में एक कर्नाटक एक और महाराष्ट्र में 3 शिकायत दर्ज है। जिनकी जांच की जा रही है।

साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को पीड़ित को एक फोन आया। फोन करने वाले अपने को एनआईए पूणे का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया। उसे बताया गया कि आपके आधार और बैंक खातों का प्रयोग टेरर फंडिंग किया गया है। गिरफ्तारी की झूठी जानकारी देकर डर बनाया।

साइबर ठगों ने वाट्सएप के माध्यम से आरबीआई के नाम से फर्जी पत्र एवं वारंट भेजकर वादी से कुल 2.10 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में दो ठगों को पहले गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *