News

नोएडा : जनता की शिकायत पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

नोएडा में जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में आयोजित जनसंवाद गोष्ठी के दौरान नागरिकों की समस्याओं की समीक्षा के बाद सेक्टर-110 चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

जबकि थाना सेक्टर-49 के प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा थाना फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 के थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

जनता की समस्याओं पर जताई नाराजगी

बैठक में विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पुलिस-जन संवाद, यातायात जाम, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिकायतों की समीक्षा के दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *