Dailynews

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, धूप और बादलों के बीच बढ़ी उमस, बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मानसून की एंट्री के बाद लगातार तीन दिनों तक रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बारिश थमने के बाद निकली धूप ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है।

सुबह से ही धूप और बादलों की लुकाछिपी के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे उमस काफी अधिक महसूस की जा रही है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बढ़ने के साथ गर्मी का असर भी तेज होता जा रहा है।

मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। बारिश के बाद बढ़ी नमी और तेज धूप के कारण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। यदि दोपहर या शाम के समय बारिश होती है तो लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। वहीं बारिश नहीं होने की स्थिति में गर्मी और चिपचिपाहट का असर बना रह सकता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *